Friday, September 21, 2007

आपके चिट्ठों के लिंक और ढेर सा मनोरंजन, अब सब मिलेगा हिंदी टूलबार में

हिंदी टूलबार में हमने कुछ चुने हुए चिट्ठों के लिंक जोड़े हुए थे। यह संभव भी नहीं था कि सारे हिंदी चिट्ठों के लिंक इस टूलबार में जोड़े जायें और फिर नित नये बनते हिंदी चिट्ठों का हिसाब किताब रखना और उन्हें जोड़ते जाना वाकई टेढ़ी खीर होता। इसका हल सुझाया चिट्ठाजगत ने। उन्होंने चिट्ठाजगत पर शामिल चिट्ठों की सूची को टूलबार में जोड़ने का हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया और हम आ गये सभी चिट्ठों के लिंक इस टूलबार में ले कर। इसमें आप अपने चिट्ठे तो देख ही सकेंगे दूसरे चिट्ठे जो आप पढ़ना चाहते हैं उनके URL पते न तो आपको याद रखने की आवश्यक्ता होगी और न ही बार बार उन्हें टाइप करने का झंझट। बस चिट्ठों की सूची पर जायें और मनचाहे चिट्ठे पर क्लिक करें और पहुंच जायें।




अब बात मनोंरंजन की। इस टूलबार पर हमने एक मनोरंजन का एक ड्रापडाउन मीनू बनाया है। इसमें हमने आपके मनोंरंजन का भरपूर इंतजाम किया है।






सबसे पहले इसमें जो विजेट लगा है वह है डिज्लर का । डिज्लर में आप अपने पसंद का संगीत, वीडियो, रेडियो तथा गेम्स सर्च कर सकते हैं, उन्हें बजा सकते हैं और चाहें तो उन्हें बुकमार्क भी कर सकते हैं। पहली बार जब मैंने इसे परखा तो घंटों कैसे बीत गये पता ही नहीं चला। बहुत ही मजेदार विजेट है यह आपको जरूर पसंद आयेगा।










इसके बाद आती है वीडियो की दीवार। इसे खोलते ही आपकी स्क्रीन पर इंटेरनेट पर हिंदी के वीडियो क्लिप एक दीवार के रूप में आपके सामने आ जाते हैं, उसमें से चाहे कोइ वीडियो क्लिप चुनिये और चलाइये।

इसके बाद जुड़े हैं बहुत से भारतीय टीवी चैनल। क्लिक कीजिये और लाइव मजे लीजिये।
आखिर में एक विजेट है अंतर्राष्ट्रीय टीवी चैनलों का। इसमें आपको सैंकड़ों विदेशी टीवी चैनल देखने को मिलेंगे।

मनोंरंजन के मीनू में जल्द ही और भी बहुत कुछ जुड़ेगा बस थोड़ा इंतजार कीजिये।




चलते चलते आपको एक बात बता दें कि आपका यह टूलबार तेजी से लोकप्रिय हो रहा है इसके डाउनलोड दिनों दिन तेज गति से बढ़ते जा रहे हैं।
अंत में पाठकों और टूलबार के प्रयोगकार्तांओं से एक अनुरोध, चुप न बैंठें, हमारे प्रयासों पर अपनी राय बतायें। आपको इस टूलबार मे क्या पसंद है और क्या नापसंद यह भी बतायें। आप अपने सुझाव भी दें कि आप इस टूलबार में और क्या क्या देखना चाहते हैं।

Saturday, September 8, 2007

’धड़ाधड़ महाराज’ तक पहुंचें धड़ाधड़

tbcj.jpgtbcj.jpg


चिट्ठाजगत के धड़ाधड़ महाराज हमें कई तरह की सुविधायें देते हैं। चिट्ठाजगत हमें कई प्रारूपों में तो मिलता ही है, यहां हम अपनी व्यक्तिगत रुचि के अनुसार भी अपना वैयक्तिक पृष्ठ बना सकते हैं। और भी कई प्रकार की सुविधायें हैं चिट्ठाजगत पर उम्मीद है कि आगे चल कर धड़ाधड़ महाराज हमें और भी ज्यादा सुविधायें प्रदान करेंगे।
cjdd.jpg


चिट्ठाजगत पर हमें 'हाल में छपे चिट्ठे', 'पारम्परिक प्रारूप', 'लघु प्रारूप', 'वैयक्तिक पृष्ट' और 'मेरे चिट्ठे' के प्रारूपों के विकल्प मिलते हैं। हमने यह सारे प्रारूपों के लिंक एक साथ हिंदी टूलबार में रख दिये हैं जिससे आप अपनी रुचि के अनुसार जिस प्रारूप पर भी जाना चाहें सीधे उसी प्रारूप पर जा सकते है।

धड़ाधड़ महाराज तक धड़ाधड़ कैसे पहुंचें:


यह है चिट्ठाकारों के लिये बहुत काम की बात। हमने हिंदी टूलबार पर एक बटन लगाया है ’सारे अधिकृत चिट्ठे अभी चिट्ठाजगत पर खींचे’ । आप जब भी अपने चिट्ठे पर कोई पोस्ट करते हैं तो बस इस बटन पर क्लिक कर दें। एक छोटी सी खिड़की खुलेगी। आपको लॉग इन करना होगा और आपके सभी अधिकृत चिट्ठों की नयी पोस्ट उसी समय चिट्ठाजगत पर नजर आने लगेगी। यदि आप पहले से चिट्ठाजगत पर लॉग इन किये हुए हैं तो आपको फिर से लॉग इन करने की जरूरत नहीं होगी, सिर्फ क्लिक कर देना ही काफी होगा। मजे की बात यह है कि इस प्रक्रिया के लिये कोई जरूरी नहीं है कि आप अपने चिट्ठे पर हों या चिट्ठाजगत पर हों, आप अपने ब्राउजर पर किसी भी पेज से यह कर सकते हैं।



इसके अलावा चिट्ठों की फीड में अब नारद के साथ साथ चिट्ठाजगत की ताजा फीड भी आपको टूलबार में लगातार मिलेगी। चिट्ठाजगत की फीड में चिट्ठे का नाम भी पोस्ट के शीर्षक के साथ नजर आता है।



आपको हिंदी टूलबार और चिट्ठाजगत का यह संयुक्त प्रयास कैसा लगा हमें जरूर बतायें


हिंदी टूलबार यहां से डाउनलोड करें।


चिट्ठाजगत पर चिट्ठा अधिकृत करने की प्रक्रिया जानने के लिये यहां क्लिक करें।

Sunday, August 19, 2007

गूगल का इंडिक ट्रांसलिट्रेशन टूल भी जुड़ा



गूगल का हिंदी ऑनलाइन कीबोर्ड युक्त सर्च इंजन हमने पिछली बार हिंदी टूलबार में जोड़ा था। अब हमने गूगल का इंडिक ट्रांसलिट्रेशन टूल भी हिंदी टूलबार में जोड़ दिया है। इस के बटन पर क्लिक करते ही लिखने के लिये 320 X 205 आकार का एक नोटपैड स्क्रीन पर उभर आता है। इस पर फोनेटिक हिंदी टाइप की जा सकती है। हिंदी टाइपिंग की जानकारी न रखने वालों केलिये यह टूल बहुत काम आयेगा।
आपको पता होगा कि यह वही टूल है जिसे गूगल ने सबसे पहले ब्लॉगर में हिंदी चिट्ठा लिखने के लिये सम्मिलित किया था।
इस छोटे से विजेट को आप स्क्रीन पर कहीं भी सरका सकते है। बस कुछ भी टाइप करें और कापी कर कहीं भी पेस्ट कर दें। हो गया ना हिंदी लिखना बहुत आसान!
हिंदी टूलबार यहां से डाउनलोड करें।

Thursday, August 16, 2007

हिंदी कीबोर्ड के साथ गूगल सर्च अब हिंदी टूलबार में भी

gugal.jpgगूगल के नये हिंदी की बोर्ड सर्च टूल के बारे में तो आपको पता चल ही गया होगा। यदि न पता हो तो यहां मजेदार समाचार पर पढ़ें।gugal.jpg

गूगल का नया गजेट हिंदी कीबोर्ड के साथ गूगल सर्च अब हिंदी टूलबार में भी जोड़ दिया गया है। अब आप सीधे टूलबार से ही माउस से हिंदी टाइप कर सकते हैं तथा गूगल पर हिंदी पेज सर्च कर सकते हैं।

हिंदी टूलबार यहां से डाउनलोड करें।

Wednesday, August 15, 2007

हिंदी टूलबार के बारे में विस्तार से


हिंदी टूलबार के बारे में हमने जब भी चर्चा की है, इस टूलबार कि किसी एक सुविधा की चर्चा की है। आज हम इस टूलबार के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे जिससे यह पता चल जाये कि इस टूलबार में वास्तव में कितना कुछ है। इससे जिन्हों ने इस टूलबार को स्थापित नहीं किया है उन्हें भी और जिन्होंने इसे स्थापित किया है उन्हें भी इसके बारे में विस्तार से पता चल जायेगा। यह टूलबार इंटेरनेट पर हिंदी में लिखने और पढ़ने वालों के लिये बहुत ही काम का टूल है। इसमें आपको हिंदी की सभी साइट्स के लिंक मिलते है इसके अलावा चिट्ठासर्च, हिंदी लिखने में सहायता, एक क्लिक पर नारद, परिचर्चा और चिट्ठाचर्चा, सभी हिंदी पत्रिकाओं के लिंक, सभी हिंदी के लिंक, एग्रीगेटरों के लिंक, क्रिकेट का स्कोरकार्ड, ऑनलाइन रेडियो, पॉप अप ब्लॉकर, इमेल नोटिफायर, गुगल समाचार और नारद के आर एस एस लाइव फीड, गुगल पेज रेंक, बुकमार्क करने की सुविधा, कुछ चिट्ठों के लिंक, बहुत से गजेट्स जैसे कि आपके शहर का मौसम और लाइव टीवी भी शामिल हैं।

अभी तक इस टूलबार की एक हजार से भी अधिक प्रतियां डाउनलोड हो चुकी हैं।

आइये इस टूलबार के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सर्च1. सर्च : इसमें सामान्य गुगल सर्च के आलावा इमेज, न्यूज, स्टॉक और मौसम की खोज तो है ही, चिट्ठाखोज में आप सभी एग्रीगेटरों से भी सीधे सर्च कर सकते हैं। यानि जो कुछ भी आप चिट्ठाखोज पर सर्च करते हैं वह केवल नारद, हिंदीब्लॉग्स, चिट्ठाजगत और ब्लॉगवाणी से सर्च होगा।

2. हिंदी लिखें: इस बटन में कुशिनारा टूल का लिंक दिया गया है। इसे क्लिक करते ही आप जिस भी साइट या चिट्ठे पर हों, आप वहां हिंदी में लिख पायेंगे बिना किसी अन्य सॉफटवेयर की सहायता के। यानि अगर आपने अपने कंप्यूटर पर हिंदी लिखने का कोई अलग से सॉफटवेयर नहीं स्थापित किया है तो भी आप हिंदी लिख पायेंगे। इस टूल में आप फोनेटिक हिंदी लिख सकते हैं यानि यदि आपको ’भारत’ लिखना है तो आप ’bharat’ ही टाइप करेंगे।



3. परिचर्चा, नारद तथा चिट्ठाचर्चा: एक क्लिक पर आप इन साइट्स पर जा सकते हैं।



पत्रिकाएं4. पत्रिकायें : इस ड्रॉप डाउन मीनू में नेट पर हिंदी की 25 पत्रिकाओं के लिंक हैं। यानि यदि अप हिंदी पत्रिकायें पढ़ने के शौंकीन हैं तो न तो लिंक के पते याद रखने का झंझट और न ही बुकमार्क करने की जरूरत।



5. काम के लिंक : इसमें आपको मिलेंगे बहुत से काम के लिंक। सबसे पहले समाचार में हिंदी की सभी समाचारों कि साइट्स के लिंक हैं। इसके बाद हिंदी के शब्द कोश, फिर हिंदी के सर्च इंजन, इसके बाद हिंदी लिखने के सभी ऑनलाईन और ऑफ्लाइन टूल्स, गुगल और याहू समूह के लिंक और बहुत से अन्य काम के लिंक हैं।


काम के लिंक



6. एग्रीगेटर: हिंदी के सभी एग्रीगेटरों के लिंक इस मीनू में हैं। जितने भी और नये एग्रीगेटर आयेंगे उनके लिंक यहां जोड़े जायेंगे।


7. क्रिकेट स्कोर कार्ड : इसमें जुड़ा है लाइव क्रिकेट स्कोर कार्ड। इस स्कोर कार्ड पर अपने आप अपडेट होने वाला स्कोर कार्ड है जो विश्व में कही भी हो रहे क्रिकेट मैच का लाइव स्कोर देता है। इस छोटे से विजेट को आप स्क्रीन पर कहीं भी लेजा सकते हैं।


स्कोरकार्ड


8. रेडियो : यह यंत्र इस टूलबार की खास विशेषता है। टूलबार में जुड़े़ इस रेडियो में पचास से अधिक हिंदी संगीत के रेडियो जो कि नेट पर उप्लब्ध हैं, जोड़े गये हैं। इनमे आल इंडिया रेडियो से प्रसारित दैनिक दोपहर समाचार जो कि आधे घंटे का समाचार का कार्यक्रम है वह भी जुड़ा है और इसके साथ साथ आकाशावाणी के हर घंटे प्रसारित होने वाले पांच मिनट के हिंदी समाचार बुलेटिन भी अपने आप हर एक घंटे में अपडेट होते हैं।

आप चाहें तो आप अपने लाईव स्ट्रीम भी इसमें जोड़ सकते हैं।

इस सब के अलावा इस रेडियो प्लेयर की एक खूबी यह भी है कि आप इस पर अपनी हार्ड डिस्क पर सुरक्षित संगीत भी सुन सकते है यानि इंटेरनेट पर सर्फ करते करते संगीत सुनने के लिये आपको अलग से मीडिया प्लेयर या और कोई ऐसा कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता नहीं है।

9. इमेल नोटिफायर : आप इसमें अपने इमेल एकाउंट को सैट कर सकते हैं। आप इसमें हॉटमेल, याहू, जीमेल तथा कोई भी POP एकांउट सैट कर सकते हैं। नयी मेल आने पर यह नोटिफायर आवाज के साथ आपको सूचित करता है।


10. पॉप अप ब्लॉकर : किसी भी साइट पर तंग करने वाले पॉप अप रोकने के लिये।


11. समाचर फीड : गुगल समाचार की आर एस एस फीड जिसमें आप पचास ताजा समाचारों के शीर्षक देख सकते हैं।


12. चिट्ठों की फीड: यदि आपको बार बार नारद पर झांकने की आदत है तो आपके बहुत काम का बटन है। इसमें चिट्ठों की ताजा फीड अपने आप अपडेट होती रहती है।


13. चिट्ठों की सूची: हिंदी के कुछ अच्छे चिट्ठों की सुची जहां आप सीधे क्लिक करके इन में से किसी भी चिट्ठे पर पहुंच सकते हैं।

14. संदेश : यहां आपको टूलबार में हुए ताजा परिवर्तनों के बारे में सूचित किया जायेगा। यह संदेश दोनों तरफ से काम करते हैं अर्थात यदि आप भी कोई सुझाव देना चाहते हैं, टूलबार में कोई समस्या आ रही है अथवा आप टूलबार के प्रयोगकर्ताओं को कोई संदेश देना चाहते हैं तो आप भी यहां संदेश भेज सकते हैं।


15. गेम्स : यहां आप कभी कभी छोटे छोटे गेम्स खेल सकते हैं।

गेम्स







16. मौसम : आपके शहर का लाइव मौसम तथा आने वाले दिनों के लिये मौसम की भविष्यवाणी यहां है।


17. गुगल पेज रैंक : यहां आप जिस साइट पर जा रहे हैं उसका गुगल पेज रैंक भी देख सकते हैं।


इसके अलावा आप इसमे और भी कई गजेट्स जोड़ सकते हैं जिनमें प्रमुख है लाइव टीवी।

अपको इस बात का भी नियंत्रण होगा कि आप इस टूलबार में कौन सा कंपोनेट रखना चाहते हैं तथा कौन सा कंपोनेट हटाना चाहते हैं।

हिंदी टूलबार यहां से डाउनलोड करें।

यदि आप इस टूलबार के लिये कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है।

इसे भी पढ़ें
हिंदी कीबोर्ड के साथ गूगल सर्च अब हिंदी टूलबार में भी


गूगल का इंडिक ट्रांसलिट्रेशन टूल भी जुड़ा

हिंदी टूलबार के चिट्ठे पर आपका स्वागत है

हिंदी टूलबार के चिट्ठे पर आपका स्वागत है। हिंदी टूलबार इंटेरनेट पर हिंदी पढ़ने और हिंदी लिखने वालों के लिये एक महत्वपूर्ण टूलबार है। क्योंकि हिंदी टूलबार में हम लगातार बदलाव लाते रहते हैं तथा हमेशा कोशिश करते हैं कि इसमें ज्यादा से ज्यादा खूबियां जोड़ी जायें, इस चिट्ठे के जरिये हम इस टूलबार में आने वाले बदलावों के बारे में सूचित करते रहेंगे।
आप भी इस टूलबार को प्रयोग करें तथा अपने अनुभवों और सुझावों से हमें अवगत करायें।